रक्षाबंधन 2020 Raksha Bandhan 2020

रक्षा बंधन भारत के प्रमुख सांस्कृतिक त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार को राखी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार मुख्यत: हिंदू, बौद्ध, सिक्ख और जैन समुदाय के लोग मनाते हैं। भारत के साथ-साथ नेपाल, फीजी, मॉरीशस आदि देशों में भी यह त्यौहार मनाया जाता है।

2020 रक्षाबंधन की तिथि क्या है?

2020 रक्षाबंधन 3 अगस्त को है। अर्थात इस वर्ष रक्षाबंधन सोमवार को पड़ेगा। विक्रम संवत कैलेंडर में रक्षाबंधन श्रावण महीना के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा को होगा।

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है?

रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती  है और उसके लंबी उम्र और खुशी की कामना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता है। 

रक्षाबंधन का इतिहास क्या है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना नदी मृत्यु के देवता यम की बहन है। सबसे पहले देवी यमुना ने ही अपने भाई हमको राखी बांधी थी। इसके बदले में यम ने देवी यमुना की रक्षा का प्रण लिया।

महाभारत काल में द्रोपदी ने अपने मुंह बोले भाई श्री कृष्ण को राखी बांधा थी। देवी लक्ष्मी ने राजा बाली को भाई मानते हुए राखी बांधा था।

जब मेसिडोनिया के राजा सिकंदर ने भारत पर 326 ईसा पूर्व में हमला किया था तो सिकंदर की पत्नी रॉक्साना ने राजा पोरस को राखी भेज कर अपना भाई माना और उनसे वादा लिया कि वह सिकंदर को नहीं मारेंगे।

स्वदेशी आंदोलन या बंग भंग आंदोलन के दौरान कवि रविंद्रनाथ टैगोर ने लोगो को एक दूसरे को राखी बांधकर भाईचारा दिखाने के लिए कहा।

रक्षाबंधन का क्या महत्व है?

रक्षाबंधन एक बहुत पवित्र त्योहार माना जाता है। भाई अपने बहन की रक्षा का सौगंध खाता है। युद्ध पर जाते समय सैनिकों को भारत की हजारों लाखों महिलाएं राखिया बांधती है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी देश की स्त्रियों से राखी बंधवाते हैं।

कोरोनावायरस के दौरान रक्षाबंधन कैसे मनाएं?

इस वर्ष कोरोना विषाणू के कारण लोगों को सावधानी के साथ रक्षाबंधन बनाना चाहिए। कोशिश करें की रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए दूर की यात्रा ना करें। इससे आप अपने परिवार को संकट में डाल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस या कूरियर सर्विसेज या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाई को राखी भेजें। वही भाई भी इन्हीं माध्यमों के सहारे उपहार यानी गिफ्ट भेजें। अमेजॉन पर राखी अच्छे दरों पर मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर राखी अच्छे दरों पर मिल रही है। 

खुद से राखी कैसे बनाएं?

कॉविड बीमारी के कारण बाजार में राशियों की कमी हो गई है और साथ में राशियों का मूल्य भी बहुत अधिक है। आप अपने घर पर ही राखी बना सकते हैं। यूट्यूब पर इससे संबंधित कई अच्छे वीडियो है। आप सर्च कर यूट्यूब से सीख सकते हैं।

कौन से रंग की राखी शुभ होती है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार लाल, पीला और हरा रंग का राखी शुभ माना जाता है।

आप इनमें से किसी रंग को चुन सकते हैं। काला रंग का राखी अशुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन के बधाई संदेश

"राखी वह धागा है जो बांधती है

 खुशी के बंधन में दो आत्माएं  को हमेशा के लिए,

आज मैं खुशी के साथ याद कर रहा हूं, विशेष बंधन जो हम साझा करते हैं 

 आपको राखी शुभकामनाएं।"

राखी की गाने

जिओसावन , स्पॉटिफाई, गाना, हंगामा, यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब आदि पर राखी की मशहूर गाने सुन सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

IDC FILM STUDIES

IDC Education - Inclusive Education

Biodiversity Conservation